*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सदर तहसील के कोठरा गांव की मुसहर बस्ती में आयोजित हुआ जनगणना एवं स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम*

 

आजमगढ़ 29 नवम्बर 2026

भारत की जनगणना में समाज के हर वर्ग की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम कोठरा स्थित मुसहर बस्ती में एक विशेष जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह एवं मास्टर ट्रेनर अरविंद यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को 30 नवंबर तक चलने वाले स्व-गणना (Self-Enumeration) अभियान तथा 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक संचालित होने वाले मुख्य जनगणना कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी गणना करने की सरल प्रक्रिया के बारे में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव एवं सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सी.पी. यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने समस्त ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे 30 नवंबर तक स्व-गणना के माध्यम से अथवा 1 दिसंबर से 4 जनवरी के मध्य चलने वाले जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रश्नावली के सभी 40 प्रश्नों के सही उत्तर देकर राष्ट्र निर्माण के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।