*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जनपद के सभी 4361 मतदेय स्थलों पर आयोजित हुआ विशेष अभियान दिवस*

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा मेहनगर के प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय चौरी खास, नौरसिया, कुटहन सहित विभिन्न मतदेय स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण

पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर दिया गया विशेष जोर

लोकतंत्र का दायित्व निभाएं ,मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं- जिला निर्वाचन अधिकारी

आजमगढ़ 29 नवम्बर, 2026/

हर वोट है जरूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में नागरिकों की सुविधा के लिए जनपद में विशेष अभियान दिवस आयोजित हुआ।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आज जनपद के सभी 4361 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने विधानसभा मेहनगर के विभिन्न बूथ – प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय चौरी खास,नौरसिया, कुटहन एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण द्वारा विधानसभा सदर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह द्वारा विधानसभा सगडी, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा द्वारा विधानसभा दीदारगंज ,अपर जिलाधिकारी वित राजस्व राजीव कुमार शुक्ल द्वारा विधानसभा लालगंज व अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बीएलओ को निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपील किया कि जनपदवासी अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम अवश्य जांचें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का पंजीकरण जरूरी है।

कोई मतदाता न छूटे! मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का नाम शामिल कराने पर विशेष जोर दिया गया ।मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने/आपत्ति के लिए फॉर्म-7 तथा विवरण में संशोधन या अन्य आवश्यक परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 बूथ पर उपलब्ध रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 29 नवम्बर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहें। बीएलओ के पास 17 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध है जिससे नागरिकों ने मतदाता सूची में अपना नाम जांचा। बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 उपलब्ध रहें। नागरिकों की सुविधाओं एवं उनकी जिज्ञासाओं तथा आवेदन में सहयोग हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहा । नागरिकों की जिज्ञासाओं के समाधान एवं आवश्यक जानकारी तथा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नं० 1950 भी सक्रिय हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आज विशेष अभियान दिवस पर संबंधित विधान सभा के विभिन्न बूथ का निरीक्षण किया गया। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं को शामिल कराने के लिए व्यापक जोर दिया गया। इस अभियान में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), पूर्व/वर्तमान ग्राम प्रधानों/पार्षदों एवं स्थानीय स्वयंसेवकों का सहयोग लिया गया। सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़कर पात्र नागरिकों तक जानकारी पहुंचाई गई, जिससे अधिक से अधिक लोग विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाए।

आज जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ द्वारा विभिन्न बूथों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा विशेष अभियान दिवस पर मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। सभी नागरिक सक्रिय सहभागिता निभाएं और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने में सहयोग करें।