6 महीने में पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई नाबालिग

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने कथित तौर पर रेप किया है। 6 महीने की अवधि में बार बार रेप का शिकार हुई नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो साल पहले एक नाबालिग लड़की की मां का निधन हो गया था। पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं। इसलिए पैसों की तंगी के कारण उन्होंने अपनी नाबालिग लड़की की शादी एक शख्स से करा दी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उसका ससुर उसे परेशान करता था। जिसके कारण मजबूरन उसे अपने घर लौटना पड़ा।

पीड़िता ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नही होने पर कुछ दिनों के बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई। जहां उसके साथ दो लोगो ने नौकरी दिलाने का वादा किया और यौन शोषण किया। इतना ही नही इसके बाद पुलिसकर्मी सहित सैंकड़ों लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि पिछले 6 महीने की अवधि में कुल मिलाकर उसे 400 अलग-अलग लोगों द्वारा यौन शोषण का सामना करना पड़ा जिससे वह गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता दो माह की गर्भवती है। बाल कल्याण समिति पीड़िता के गर्भपात की प्रक्रिया चला रही है।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot