युवती के साथ सेल्फी लेने वाला युवक दूसरे दिन फांसी से लटका मिला

आगरा। सहावर में युवती के साथ मोबाइल से सेल्फी लेने के बाद दूसरे दिन युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने भी युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। एसपी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में फांसी लगने से मौत होने की जानकारी दी। पुलिस की फीड यूनिट ने मौके पर से नमूने एकत्र कर जांच को प्रयोगशाला भिजवाए गये हैं। पुलिस के मुताबिक भिलौली रोड के पास घर के समीप एक युवक का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली। परिजनों ने बताया कि उसका भाई गत 22 नवम्बर को बदायूं गया हुआ, जहां उसने एक फोटो खींच कर अपने स्टेटस पर लगा लिया था। जिसकी शिकायत एक लड़की ने अपने मामा से की थी। आरोप है कि युवती के परिवार वाले उसके भाई को बदायूं से ले आए और यहां उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया।