आज दिनाँक 20-12-2021 को श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चन्देश्वर आज़मगढ़ में बी0एड0 विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय स्कॉउट/गाइड शिविर का समारोह पूर्वक समापन हुआ,जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 नागेंद्र द्विवेदी रहे तथा अध्यक्षता बी0एड0 विभगाध्यक्ष डॉ0 मधुबाला ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ0 द्विवेदी ने जीवन मे स्काउट/गाइड की उपादेयता पर वृहद रूप से प्रकाश डाला। विभाग के प्राध्यापक डॉ0ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, डॉ0 सुनील यादव डॉ0 निलेश सिंह तथा श्री रामजी वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ0 मधुबाला राय ने स्कॉउट के नियमों तथा अनुशासन को जीवन मे उतारने पर बल दिया।इस अवसर पर डॉ0 इंद्रजीत, डॉ0 प्रवेश सिंह,डॉ0 राजीव त्रिपाठी, डॉ0 वीरेन्द्र दुबे,डॉ अजीत प्रताप सिंह आदि शिक्षक नेताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्काउट/गाइड ट्रेनर प्रमोद दुबे ने आये हुए सभी प्राध्यापको,कर्मचारियों तथा शिविरार्थियों के प्रति आभार ज्ञापन किया।






