थाना खेजुरी जनपद बलिया पुलिस द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल तथा अवैध तमंचा/कारतूस व चाकू बरामद ।
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना खेजुरी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी खेजुरी श्री अखिलेश कुमार मय फोर्स द्वारा *अभियुक्त 1. रोहित राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर निवासी गायघाट (फत्तेपुर) थाना मनियर जनपद बलिया 2. विशाल ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया 3. ओम शंकर पुत्र देवनाथ निवासी शंकरपुर थाना गड़वार जनपद बलिया* को दिनांक 23.12.2021 को बालूपुर बहुदरा मार्ग तिराहा के पास से समय करीब 06.30 बजे सुबह में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 02 अदद चोरी की मोटर साइकिल, 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया । उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना खेजुरी द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 158/21 धारा 411/420 भादवि थाना खेजुरी बलिया
2. मु0अ0सं0-159/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेजुरी बलिया
3. मु0अ0सं0- 160/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खेजुरी बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. रोहित राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर निवासी गायघाट (फत्तेपुर) थाना मनियर बलिया
2. विशाल ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया
3. ओम शंकर पुत्र देवनाथ निवासी शंकरपुर थाना गड़वार जनपद बलिया
*बरामदगीः-*
1. 02 अदद मोटर साइकिल चोरी की (1. हिरो होण्डा स्पलेण्डर रंग लाल नं0 UP 60 M 7019 चेचिस नं0 MBLHA10EZAHH20184 इंजन नं0 HA10EFAHH54979, 2. हिरो होण्डा स्पलेण्डर रंग काला नं0 UP 52 AC 0069 चेचिस नं0 MBCHA10A3EHD68871 इंजन नं0 HA10ELEHD04258 )
2. 01 अदद तमंचा .315 बोर
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
4. 01 अदद अवैध चाकू
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार थाना खेजुरी बलिया ।
2. उ0नि0 मोतीलाल थाना खेजुरी बलिया
3. का0 मनोज चौहान थाना खेजुरी बलिया
4. का0 प्रेमचन्द्र थाना खेजुरी बलिया
5. का0 आलोक कुमार थाना खेजुरी बलिया
6. का0 नरेन्द्र कुमार थाना खेजुरी बलिया
7. का0 सदानन्द थाना खेजुरी बलिया
8. चालक का0 संजीव कुमार थाना खेजुरी बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






