सुशासन दिवस सप्ताह कार्यक्रम के समापन सत्र में अमित सह ने क्या कहा, देखिये बड़ी खबर

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Union Home Minister Amit Shah) ने शनिवार को सिविल सेवकों (civil servants) की सुझाव देते हुए कहा कि हमारा (राजनेता) कार्यकाल सिर्फ पांच साल के लिए होता है लेकिन आपका कार्यकाल 25-30 सालों का होता है इसलिए आपके पास एक बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए आपको अपनी भूमिका के महत्व को समझना चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंति के मौके पर आयोजित सुशासन दिवस सप्ताह कार्यक्रम के समापन सत्र में कहीं.

शाह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए सुशासन के विभिन्न तरीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए, सिविल सेवकों से भी आग्रह किया कि वे नियमों को कागज की तरह पढ़कर नियमों की भावनाओं को समझे और लोगों को समझाएं.

उन्होंने कहा कि कानून को एक कागज की तरह पढ़ा जाना जाहिए और इसके पीछे की भावनाओं और उद्देश्यों को समझने की कोशिश करना चाहिए. गृह मंत्री ने कहा कि चुनी हुई सरकारे कानून बनाती हैं लेकिन इन कानूनों को लागू करने की जिम्मेदारी आपकी है. उन्होंने कहा कि कानून को नीचे तक पहुंचाने का काम आप लोगों का है.

शाह ने सिविल सेवकों से कहा कि हमारे संविधान में आप लोगों पर एक खास तरह का विश्वास और भरोसा जताया गया है. हम सभी राजनेता सिर्फ पांच साल के लिए आते हैं और पांच साल बाद देश की जनता यह तय करती है कि दोबारा मौका देना है या नहीं लेकिन आप लोग 25-30 साल के लिए आते हैं क्योंकि संविधान को आप लोगों पर भरोसा है. इसलिए मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप लोगों पर हमसे ज्यादा जिम्मेदारी है.

गृह मंत्री ने आगे कहा कि प्रशासन को नियमानुसार चलना चाहिए क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन विशेष विभाग की भूमिका पर विचार करना भी बहुत महत्वपूर्ण है, अगर हम इस मूल अवधारणा को समझते हैं, तो हम अधिकांश समस्याओं को हल करने का एक नया रास्ता तलाश लेते हैं. उन्होंने कहा कि नियमों के उद्देश्यों को समझकर देश के लिए फायदेमंद निर्णय लेना चाहिए.