आजमगढ़ जिले में सोमवार को आई जांच रिर्पाेट मंे 19 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, सीएमओ ने की पुष्टि। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 इन्द्र नरायण तिवारी ने बताया कि सोमवार को आई जांच रिर्पाेट मंे 19 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाये गया है। सीएमओ डा0 इन्द्र नरायण तिवारी ने बताया कि जिले के अबतक कुछ 17990 कोरोना पाजिटिव मिले है जिसमें 17680 लोग स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। तो वही 229 मरीजो की अबतक मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 81 सक्रिय मरीज है, 6 कोरोना संक्रमित मरीज अन्य जिले का होने के नाते स्थानान्तरित कर दिया गया है। सीएमओ ने आम जनता से अपील किया है कि कोरोना के नये वेरियंट ओमिक्रान को लेकर सतर्कता बहुत जरूरी है, सभी लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, हाथो को थोड़ी-थोड़ी देर पर सेनेटाईज या फिर साबुन से धुलते रहे, भीड़भाड़ वाले ईलाके में जाने से बचे, बहुत जरूरी हो तो दो गज की दूरी का पालन अवश्यक करे। इन सावधारियो को अपनाकर हम कोरोना संक्रमण से बच सकते है।






