गाजीपुर : थाना कासिमाबाद पुलिस ने 15 हजार के ईनामियाँ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सम्बन्धित मु0अ0सं0 218/21 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0 से सम्बन्धित रू 15000 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार किया गया –
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष कासिमाबाद की टीम को गैगैस्टर एक्ट मे वांछित चल रहे  15000, के  इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 218/21 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0 मे फरार चल रहे वांछित अभि0 1. कन्हैया चौहान पुत्र रमाकांत चौहान नि0 ग्राम बकुची थाना हलधरपुर जनपद मऊ को सलामतपुर से आज दिनांक 16-01-2022 को समय 6.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभि0 छः माह से फरार चल रहा था अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा  15000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त:-
1. कन्हैया चौहान पुत्र रमाकांत चौहान नि0 ग्राम बकुची थाना हलधरपुर जनपद मऊ
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
1.मु0अ0सं0 108/21 धारा 3/5ए/8 गोबध नि0अधि0 व 11पशु क्रूरता नि0अधि0
2. मु0अ0सं0 218/21 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-     रामाश्रय राय थानाध्यक्ष कासिमाबाद
2-     का0राजेन्द्र पाण्डेय
3-     का0 गौरव यादव