थाना सिंधौरा पुलिस ने शराब बेचने जा रहे अभियुक्त श्रवण कुमार को किया गिरफ्तार व कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी(ग्रामीण) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा वाराणसी के पर्यवेक्षण में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा दिनांक 22-01-2022 को देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहमलपुर तिराहा के पास से शराब बेचने जा रहे अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र सोमारु राम निवासी ग्राम बढौना पो0 हिरामनपुर थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पीपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0018/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01. श्रवण कुमार पुत्र सोमारु राम निवासी ग्राम बढौना पो0 हिरामनपुर थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी उम्र लगभग 30 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः –
• एक प्लास्टिक की पीपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
उ0नि0 श्री श्यामधर बिंद कार्यवाहक थाना प्रभारी, उ0नि0 रमेश चन्द्र, का0 प्रभात यादव थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






