वाराणसी : थाना फूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त रविप्रकाश मिश्रा उर्फ जोगिया को किया गिरफ्ता

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-13.02.2022
थाना फूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त रविप्रकाश मिश्रा उर्फ जोगिया को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से एक अदद रिवाल्वर 0.32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी व आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु चलाये जा रहे अभियान तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में दिनांक 12.02.2022 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा कैथोली मोड़ के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेंकिग के दौरान वाराणसी जौनपुर हाइवे स्थित कैथोली मोड़ से एक मोटर साइकिल सवार अभियुक्त रवि प्रकाश मिश्रा उर्फ जोगिया को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से एक अदद रिवाल्वर 0.32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
मोटरसाइकिल पर नम्बर प्लेट न होने का कारण अभियुक्त से पूछा गया तो बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। इस पर पुलिस द्वारा वाहन स्वामी से संपर्क कर पूछा गया तो बताया कि “दिनांक 21.12.2021 को कचहरी से मेरी मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी जिसका मुकदमा थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी में पंजीकृत है।“ उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 65/2022 धारा 41/411/419/420 भादवि व 66/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. रविप्रकाश मिश्रा उर्फ जोगिया पुत्र स्व0 रामप्रवेश मिश्रा निवासी ग्राम-खालिसपुर खुर्द चक्के पोस्ट- कुटिर चक्के थाना जलालपुर जनपद जौनपुर। वर्तमान पता-ग्राम भडेरी मिश्रान थाना- जलालपुर,जनपद- जौनपुर।
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 65/2022 धारा 41/411/419/420 भादवि थाना-फूलपुर,जनपद-वाराणसी ग्रामीण
2. मु0अ0सं0 66/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-फूलपुर,जनपद-वाराणसी ग्रामीण
3. मु0अ0सं0 628/2021 धारा 379 भादवि थाना कैण्ट,जनपद वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगीः-
1. सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल
2. एक अदद रिवाल्वर 0.32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 शेषनाथ गौड़, उ0नि0 अरविन्द यादव, का0 पंकज कुमार यादव थाना फूलपुर वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।