आजमगढ़ : सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयंती को लेकर अखिल भारतीय ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार महासभा एवं पुर्वांचल जनमोर्चा ने की तैयारी
आज आजमगढ़, अखिल भारतीय ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार महासभा एवं पुर्वांचल जनमोर्चा का संयुक्त कार्यकर्ता बैठक दिनांक 15 फरवरी 2022 को मोर्चा कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड पर सम्पन्न होना सुनिश्चित किया गया है I इस कार्यक्रम मे सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयंती एवं उ0प्र0 विधानसभा के हो रहे चुनाव मे किस राजनैतिक पार्टी के साथ खड़ा होना है, उसपर ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार महासभा एवं पुर्वांचल जनमोर्चा के पदाधिकारीगणों द्वारा तय किया जाएगा I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार एवं अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रमाकान्त शिल्पकार करेंगे I इस आशय की जानकारी महासभा के जिलाध्यक्ष दिलीप ठठेरा ने दिया और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील किया कि उक्त कार्यक्रम मे समय 11 बजे पहुच कर कार्यक्रम को सफल बनाए I
भवदीय
दिलीप ठठेरा
जिलाध्यक्ष
अखिल भारतीय ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार महासभा
आजमगढ़, उ0प्र0
मो0नं0-9451400800






