आजमगढ़। उत्तर प्रदेश किसान सभा के तत्वावधान में तमसा प्रेस क्लब में कामरेड रामअजोर यादव के स्मृति में शोकसभा का आयेजन कमला राय की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।
शोकसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड इम्तेयाज बेग ने स्व. रामअजोर यादव पार्टी व जनसंगठन के प्रति वफादार थे। जनता इंटर कालेज अंबारी के प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए भी कभी अपने विचार से विचलित नहीं हुए। पद पर रहते हुए दलितों, गरीबों, किसानों व मजदूरों की समस्याआें को लेकर जीवन पर्यन्त संघर्षरत् रहे। उन्होने समाज मेरे नजर में किताब लिखा। आज उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेते है।
भाकपा के जिलामंत्री खरपत्तू राजभर ने कहाकि स्व. रामअजोर से लगभग 35 साल साथ रहने का अवसर मिला। अपनी बातों को बहुत ही मजबूती के साथ रखते थे। जब भी मुलाकात होती तो महापुरूषों, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों पर विचार रखते थे और गरीबों, मजदूरों, गरीब बच्चों के शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करते थे। यहां तक निचली इकाई के जातियों के बच्चों को शिक्षा कैसे दिलाई जाय इस पर ध्यान देते थे।
शोकसभा में का. रामाज्ञा यादव, का. दुर्बली राम, का. पूनम यादव, का. जानकी प्रसाद मौर्य, का. गुलाब चन्द मौर्य, का. रामनेत यादव, का. रामचन्दर यादव, का. अरूण कुमार आदि नेताओं ने भी विचार व्यक्त किया।






