आजमगढ़ : मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ईवीएम/वीवीपैट का दिया गया प्रशिक्षण

आजमगढ़ 15 फरवरी– मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ईवीएम/वीवीपैट कुलभूषण सिंह द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत माइक्रो ऑब्जर्वर को पूरी मतदान प्रक्रिया (मतदान से लेकर मतगणना तक) का दो पालियों में, प्रथम पाली 11:00 बजे से 1:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2:00 से 5:00 तक, प्रशिक्षण दिया गया l

स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वर को मॉक पोल की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान एजेंट्स की उपस्थिति और भारत निर्वाचन आयोग के अनुदेशों का पालन करना होगा | प्रवेश पास पद्धति और मतदान केन्द्रों तक पहुँच, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचकों की उचित पहचान, अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट (ASD) मतदाता सूची की प्रक्रिया को जानना और रिकॉर्ड करना, अमिट स्याही लगाना, निर्वाचकों का विवरण रजिस्टर 17- A में नोट करने की प्रक्रिया, मतदान की गोपनीयता एवं मतदान एजेंट्स, उनकी शिकायतों, यदि कोई हो, के लिए व्यवस्था करने के संबंध में बताया l इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि प्रेक्षण के दौरान किसी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में उपलब्ध संचार माध्यमों से जनरल ऑब्जरवर्स को तत्काल सूचित करने, माइक्रो-ऑब्जर्वर द्वारा निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार करने, रिसेप्शन सेंटर पर माइक्रो-ऑब्जरवर्स द्वारा जनरल ऑब्जरवर्स को रिपोर्ट करने और उस दिन की अपनी रिपोर्ट वाले लिफाफे को स्वयं जनरल ऑब्जरवर्स को सौंपना होगा। पुनः मतदान का निर्णय लेने के लिए रजिस्टर 17- A की संवीक्षा सहित माइक्रो – ऑब्जर्वर की रिपोर्टों पर विचार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि माइक्रो ऑब्जर्वर को एक चेक लिस्ट तैयार करना होगा, जिसमें माइक्रो – ऑब्जर्वर का नाम, पदनाम, आवंटित मतदान केंद्र की संख्या और नाम, मतदान केंद्र पर आने की तारीख एवं समय, पिठासीन अधिकारी का नाम, मतदाताओं की कुल संख्या, क्या मॉक पोल का आयोजन किया गया? (हाँ/नहीं), क्या मॉक पोल के रिजल्ट को क्लियर किया गया? (हाँ/नहीं), मॉक पोल का समय, क्या पीठासीन अधिकारी ने एजेंट्स को ईवीएम आईडी/ मशीन न0 दिखा दी? (हाँ/नहीं),उपस्थित मतदान एजेंट्स की संख्या दर्शाया जाएगा l इसी के साथ ही किसी दल (अभ्यर्थी) का मतदान एजेंट क्या उपस्थित नहीं हैं? क्या एजेंट्स के लिए एंट्री पास सिस्टम को फॉलो किया गया? (हाँ/नहीं), मतदान प्रारंभ होने का समय, मतदान आरंभ होने के समय पंक्ति में खड़े लोगों की संख्या, क्या मतदाता को मतदान करने की अनुमति देने से पहले उसके एपिक अथवा अन्य वैध दस्तावेजों की जांच करके उसकी पहचान की गयी? (हाँ/नहीं),क्या मतदान स्टाफ प्रत्येक मतदाता के बारे में 17-A रजिस्टर में उसका विवरण भर रहा था? सेक्टर अधिकारी द्वारा किये गए पहले दौर का समय, मतदान घंटो के दौरान सेक्टर अधिकारी ने कितनी बार मतदान केन्द्र का दौरा किया? का विवरण दर्ज करना होगा l इसी के साथ है चेक लिस्ट में क्या मतदान केंद्र पर सीपीएफ तैनात थी? (हाँ/नहीं),यदि हाँ, तो सीपीएफ जवान जब द्वार पर खड़े थे, वे मतदान केंद्र में हो रही कार्यवाही का प्रेक्षण कर रहे थे? क्या वहां हिंसा/बहस/ धमकी आदि जैसी कोई घटना घटित हुई? क्या आपने ऐसी कोई घटना देखी जब मतदान स्टाफ के द्वारा मतदान कक्ष में जाकर निर्वाचकों का मार्ग दर्शन किया गया हो? (हाँ/नहीं), क्या किसी मतदाता/एजेंट ने मतदान प्रक्रिया/मतदान स्टाफ के बारे में कोई शिकायत की? क्या प्रतिघंटे के योग को कुल ईवीएम और 17-A से मिलाया (compare) गया? (हाँ/नहीं),क्या मतदाताओं की गति नियमित थी अथवा नहीं? अपराह्न 3 बजे/अपराहन् 4 बजे/ अपराहन् 5 बजे पंक्ति में कितने मतदाता खड़े थे। पीठासीन अधिकारी द्वारा अपराहन 5 बजे कितने मतदाताओं को टोकन दिया गया? 6 बजे तक कितने मतदाताओं ने अपना मत डाला? 6 बजे के बाद कितने मतदाताओं ने मत डाला? वास्तव में किस समय पर मतदान समाप्त हुआ? डाले गए मतों की कुल संख्या, डाले गए मतों का प्रतिशत, मतदाताओं की संख्या जिन्होंने एपिक के अतिरिक्त अन्य दस्तावेजों का उपयोग करके मत डाला, अनुपस्थित/स्थानांतरित मतदाताओं द्वारा डाले गए मतों की संख्या आदि का विवरण चेक लिस्ट में दर्ज करना होगा l

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 452 माइक्रो ऑब्जर्वर में से 28 माइक्रो ऑब्जर्वर अनुपस्थित रहे l

 

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-15.02.2022——-