भदोही : सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत समस्त प्रेक्षक महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में की गयी गोष्ठी
प्रेस-नोट
जनपद भदोही
√विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत समस्त प्रेक्षक महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में की गयी गोष्ठी
√जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही सहित समस्त नोडल अधिकारीगण रहे उपस्थित
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक-19.02.2022 जनपद के समस्त प्रेक्षक महोदय द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही सहित समस्त नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में गोष्ठी की गयी। उक्त गोष्ठी के दौरान प्रेक्षकगण महोदय द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत में कृत कार्यवाही सहित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की गई। चुनाव के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल पर पुलिस प्रबंधन आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उक्त गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही सहित समस्त पुलिस व प्रशासनिक नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहे।






