बलिया, थाना दोकटी पुलिस द्वारा 01 नफर जनपदीय वाहन चोर को मय चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया

प्रेस नोट- थाना दोकटी, जनपद बलिया
दिनांक- 21.02.2022

थाना दोकटी पुलिस द्वारा 01 नफर जनपदीय वाहन चोर को मय चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के निर्देशन में अपराध व आपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी बैरिया के सफल पर्यवेक्षण में दिनांक 20.02.2022 को थानाध्यक्ष दोकटी श्री दिनेश पाठक की मय टीम के उ0नि0 श्री चक्रपाणि मिश्र प्रभारी चौकी लालगंज मय फोर्स द्वारा कस्बा लालगंज सेंट्रल बैंक के पास विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन कराने के क्रम में सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान जरिये मुखवीर खास ने आकर बताया कि साहब एक व्यक्ति बहुआरा इण्टर कालेज के पास चोरी की मोटरसाईकिल लेकर कही जाने के फिराक मे है । इस सूचना पर विश्वास कर हमराहियान को मकसद से अवगत कराते हुए दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची तो 01 जनपदीय वाहन चोर को चोरी की 01 अदद मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसका नाम कर्ण बहादुर सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह पुत्र रामदेव सिंह निवासी बहुआरा थाना दोकटी जनपद बलिया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल जिसका चेचिस नं0 खुरचा हुआ बरामद हुआ । बरामदशुदा मोटर साईकिल पर लगे नम्बर प्लेट को चेक करते हुए वाहन मे अंकित इंजन नम्बर से मिलान किया गया तो मोटरसाईकिल पर लगे नम्बर प्लेट की वाहन संख्या की सही मोटरसाईकिल वर्तमान समय मे वाहन स्वामी दिनेश कुमार शर्मा पुत्र विरेन्द्र शर्मा नि0 हृदयपुर, मुरारपट्टी थाना दोकटी जनपद के पास मौजूद है। उक्त सत्यापन के आधार पर जिसका बरामदशुदा मोटर साईकिल पर लगे रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट मे भिन्नता पायी गयी जो कि फर्जी है जिसके सम्बन्ध मे अभियुक्त से पूछने पर बताया कि साहब यह मोटर साईकिल चोरी की है तथा पकड़े न जाये इस लिए मैं नम्बर प्लेट बदल कर बिहार राज्य में बेच देता हूँ । अभियुक्त बरामदशुदा मोटर साईकिल के सम्बन्ध में कोई प्रपत्र नही दिखा सका । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2022 धारा 411/420/467/468/471 भादवि0 बनाम कर्ण बहादुर सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह पुत्र रामदेव सिंह निवासी बहुआरा थाना दोकटी जनपद बलिया के पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 32/2022 धारा 411/420/467/468/471 भादवि0 थाना दोकटी बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. कर्ण बहादुर सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह पुत्र रामदेव सिंह निवासी बहुआरा थाना दोकटी जनपद बलिया
बरामदगी-
1. 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्रो जिसका नम्बर प्लेट बदला गया है ।
बरामदगी करने वाली टीम-
1. SO श्री दिनेश कुमार पाठक थाना दोकटी,बलिया
2. SI श्री चक्रपाणि मिश्र प्रभारी चौकी लालगंज थाना दोकटी बलिया
3. कां0 अखिलेश कुमार वर्मा थाना दोकटी बलिया
4. कां0 अच्छेलाल थाना दोकटी बलिया
5. कां0 कमल प्रकाश सिंह थाना दोकटी बलिया

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस