मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़
प्रेस नोट
आजमगढ़ 03 मार्च– उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज एसएन त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि दिनांक 12 दिसम्बर 2021 को ग्राम मोलनापुर, थाना-देवगांव के निकट लगभग 18.30 बजे वाराणसी क्षेत्र, काशी डिपो वाहन संख्या-यूपी 65/एचटी-1740 से एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति नाम पता अज्ञात, जनपद-आजमगढ़ की टक्कर होने के कारण दुर्घटना हो गयी। उक्त दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। चूंकि उक्त घटना स्थल थाना-देवगांव, तहसील लालगंज जनपद आजमगढ़ है, जो उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज के क्षेत्रान्तर्गत पड़ता है। अतः उक्त दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उक्त दुर्घटना से सम्बन्धित पक्ष/व्यक्ति या अन्य किसी भी व्यक्ति को अपना बयान या साक्ष्य दर्ज कराना हो तो 10 दिन के अन्दर किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज के न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान या साक्ष्य दर्ज करा सकते हैं।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-03.03.2022——-






