आजमगढ़ : थाना तरवां पुलिस ने जानलेवा हमले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 14/01/2022 को सुबह 9 बजे मोहन गुप्ता, महावीर गुप्ता, दीनदयाल पुत्र रामदेव, प्रमोद पुत्र लखराज, विशाल पुत्र प्रभुनाथ धर्मवीर विश्वकर्मा पुत्र रामाश्रय विश्वकर्मा द्वारा गोल बनाकर रवि मिश्रा पुत्र रामदरश मिश्रा के घर पर आकर गाली गलौज करना, लाठी डण्डे से मारना तथा मोहन गुप्ता द्वारा असलहा से जान मारने की नियत से रवि मिश्रा के उपर फायारिंग करना। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/22 धारा 147/148/149/323/504/352/506/307/34 भादवि व 30 आर्म्स एक्ट किया गया था।
उ0नि0 अजय प्रताप सिंह ,उ0नि0 सुरेश नारायण पाण्डेय , का0 काशी कुमार ,का0 कौशिक वर्मा के द्वारा मु0अ0सं0 11/22 धारा 147/148/149/323/504/352/506/307/34 भादवि व 30 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल पुत्र प्रभुनाथ निवासी ग्राम पकड़ी कला थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 9.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृतअभियोग
मु0अ0सं0 11/22 धारा 147/148/149/323/504/352/506/307/34 भादवि व 30 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त –
विशाल गुप्ता पुत्र प्रभुनाथ गुप्ता निवासी ग्राम पकड़ी कला थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 अजय प्रताप सिंह ,उ0नि0 सुरेश नारायण पाण्डेय , का0 काशी कुमार ,का0 कौशिक वर्मा