संस्कार से ही ब्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण संभव: ई०के0एन0चतुर्वेदी

मेंहनगर (आजमगढ़) स्थानीय शिक्षा क्षेत्र ग्राम सभा करौती मे बुधवार को अरुणांचल सरकार द्धारा उत्कृष्ट कार्यों से सम्मानित(गोल्ड मेडिलिस्ट) सेवाकाल से ऐच्छिक सेवानिवृत्त लेकर समाजिक कार्योँ में लगे इंजीनियर के0एन0चतुर्वेदी ने शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्मालय करौती में बच्चों के बीच उपस्थिति होकर बच्चों को शिक्षा का ज्ञान, नैतिकता, व्यवहारिक ज्ञान, स्वच्छता के साथ साथ अनुशासन के बारे मे बिस्तृत रुप से प्रकाश डाला।साथ ही बच्चों को संस्कार के बारे मे बताते हुए कहा कि इसके बिना ब्यक्ति का चरित्र निर्माण संभव नहीं है।
विद्मालय के बगल में पंचदेव मंदिर के हो रहे निर्माण कार्य से प्रभावित होकर निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए गुप्ता दान की घोषणा किया ।इसके बाद ग्राम पंचायत में इंजीनियर श्री चतुर्वेदी को कर्मचारी नेता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी द्वारा अंगवस्त्रम व माला से सम्मानित करते हुए इं०चतुर्वेदी के कृतित्व और ब्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष चतुर्वेदी उर्फ पथरु बाबा, पोस्माटर अखिलेश चतुर्वेदी रामा बाबा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरी चतुर्वेदी, पूर्व प्रधान मुकुट धारी यादव, जैनू सिंह, अलीहुसैन , कैलाश चतुर्वेदी, सुधारक चतुर्वेदी , आदि ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया ,इस दौरान सैकड़ो ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। पत्रकार राकेश चतुर्वेदी ने उपस्थिति अभी लोगो का आभार प्रकट किया।