मुबारकपुर/आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक पोखरी में चार दिन से लापता एक वृद्ध का शव मिला है। इस घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मिली को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमिलो निवासी दंलसिगार यादव 75 वर्ष पुत्र खरपत्तू यादव थाना मुबारकपुर शनिवार को लगभग 3.00 बजे सायं अपने परिवार के साथ भोजन करने के उपरांत कहीं गायब हो गए।
गुरूवार की सुबह करीब 7.00 बजे कस्बा चौकी स्थित सिक्टी के पोखरे में उतराई लाश मिला जिस पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह अपने हमराहीयो के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बॉडी को अपने कब्जे में लेने का आदेश फरमाया और अत्यंत परीक्षण हेतु भेज कर विभागीय कार्रवाई में जुट गये मृतका अपने पीछे पत्नी मैना देवी, दो लड़के एवं एक लड़कियां छोड़ गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।