आजमगढ़ जिले में 1 दिन पूर्व होली का पर्व सकुशल संपन्न कराने के बाद शनिवार को पुलिस विभाग ने जमकर होली खेली। इसके लिए पुलिस लाइन आजमगढ़ के मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य खुद मौजूद रहे और उनके साथ स्टाफ के लोगों ने जमकर होली मनाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा रंगों की बौछार की गई और वही भुजिया और पापड़ खा कर लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी होली कहा। वहीं पुलिसकर्मी डीजे पर जमकर थिरके और एक दूसरे को होली की हार्दिक बधाई दी गई।






