आजमगढ़ : जहाँ एक तरफ रंगों का पर्व होली में जहाँ एक दूसरे के साथ होली का जश्न मना रहे थे ,वही पांच दिन पूर्व अपनी माँ के साथ जनपद गाजीपुर के मीरपुर ननिहाल गए तीन वर्षीय मासूम ऋशु पुत्र राजू सिंह निवासी गौरा का निजी नलकूप के पानी के छोटे से हौज में डूबने से करीब साढ़े ग्यारह बजे मौत हो गई जिससे ननिहाल में कोहराम मच गया ,मासूम का शव जैसे पैतृक गांव मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा समय करीब तीन बजे। आया तो बाबा जितेंद्र सिंह सहित स्वजन का रोते रोते बुरा हाल हो गया ,जैसे गांव में लोगों को जानकारी हुई उत्तरप्रदेश मा0 शिक्षकसंघ ब्लाक अध्यक्ष रमाशंकर सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने मासूम का झलक पाने के लिए लोग दौड़ पड़े ।देरशाम लोगों ने मासूम का शव दफन किया ,मृतक के पिता राजू सिंह रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहते हैं ।
संवाददाता धीरज तिवारी मेंहनगर






