आजमगढ़ : खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप और वाटर कूलर की मरम्मत की मांग लेकर आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी आजमगढ़ से मिलकर ज्ञापन दिया
आजमगढ़ 22 अप्रैल,नगर क्षेत्र में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप और वाटर कूलर की मरम्मत की मांग लेकर आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी आजमगढ़ से मिलकर ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन देने आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है ,लोग पानी के लिए काफी परेशान हैं नगर क्षेत्र में कई हैंडपंप और वाटर कूलर कई महीनों से खराब पड़े हुए है, सूचना देने और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है,तो आज हम लोग जिलाधिकारी महोदय को सूचित करने आए हैं,
साथ ही हम ने डी एम साहब से यह भी कहा अगर श्रीमान कहें तो हम लोग खराब पड़े हैंडपंपों की सूची भी उपलब्ध करा देंगे, जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शीघ्र ही सभी हैंडपंप आदि दुरुस्त कर दिए जाएंगे,ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो, ज्ञापन देने में रवि प्रकाश,सुनील वर्मा,राजन अस्थाना,हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव शामिल रहे,






