आजमगढ़ : पिछड़े वर्ग के बेरोज़गार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘‘ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 23 मई 2022 से 28 मई 2022 तक
प्रेस नोट
आजमगढ़ 27 मई — दिनांक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछड़े वर्ग के बेरोज़गार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘‘ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाइन संचालित की जा रही है।
वर्ष 2022-23 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘‘नीलिट’’ (राट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/ युवतियों को ‘‘ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु सम्बन्धित जनपदों में आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 23 मई 2022 से 28 मई 2022 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट http://backwardwelfacreup.gov.in पर दिये गये लिंग एवं obccomputertraing.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/ समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।
आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से सम्बन्धित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10 वाँ तल, अशोक मार्ग, लखनऊ/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, नेहरू हाल आजमगढ़ में 28 मई, 2022 सांय 5ः00 तक अनिवार्य रूप से हार्ड कापी उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़ 27 मई 2022—–






