आजमगढ़ : 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने तय की अधिकारीयों की ड्यूटी
रिटर्निंग आफिसर/69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, विशाल भारद्वाज ने सूचित किया है कि 69-आजमगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा के सदस्य का उप निर्वाचन होना है। नामनिर्देशन पत्र रिटर्निंग आफिसर को या जल राजन चौधरी/सहायक रिटर्निंग आफिसर को अन्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) दिनांक 06 जून 2022 से अपश्चात् (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11ः00 बजे पूर्वान्ह और 3ः00 बजे अपराह्न के बीच न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट, आजमगढ़ में परिदत्त किए जा सकेंगे। नामनिर्देशन- पत्र के प्रारूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे। नामनिर्देशन- पत्र संवीक्षा के लिए न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट, आजमगढ़ में 07 जून 2022 को 11ः00 बजे लिए जाएंगे। उन्होने बताया कि अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो, विनिर्दिष्ट आफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में 09 जून 2022 को 3ः00 बजे अपराह्न के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। निर्वाचन लड़े जाने की दशा में 23 जून 2022 को पूर्वाह्न 7ः00 बजे और अपराहन 6ः00 बजे के बीच मतदान होगा।






