आजमगढ़ : भाजपा नेता अजय सिंह के नेतृत्व में अतिक्रम हटाओं अभियान के एक मामले में एसपी ओ सौंपा गया ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ आजमगढ़-276001

अजय सिंह

जिला उपाध्यक्ष भाजपा० पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष

न.पा. परिषद, आजमगढ़

जिला संयोजक स्थानीय नगर निकाय, आजमगढ़

पत्रांक

सेवा में,

पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़।

निवास

सिधारी रामलीला मैदान, आजमगढ़ कैम्प कार्यालय

सिधारी कोइराना, मऊ बाईपास निकट आर. पी. सिंह आँखा अस्पताल, आजमगढ़ मो. 8573030125

fats 02.06.2022

महोदय,

जैसा प्रायः सुनने में आ रहा है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा बड़े शहरों के हाईवे एवं डग्गामार वाहनों के स्टैण्ड के लिये जो वसूली हो रही थी उसे बन्द करने और हाईवे जाम ना हो उसकी व्यवस्था दुरुस्त करने के सम्बन्ध में एक या दो बार अपना वक्तव्य दिया है लेकिन यह नहीं कहा कि नगर पालिका परिषद, आजमगढ अन्तर्गत सिधारी के अन्दर एकदम सड़क के किनारे लगाये गये ठेलों और दुकानदारों को लाठी से मारकर उनकी दुकान उलट दी जा रही है। यह हश्र सिधारी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर श्री संजय सिंह द्वारा पूरे थाने को लेकर किया जा रहा है। सिधारी के भाजपा के बूथ अध्यक्षो द्वारा जब इस अन्याय के लिये विरोध किया गया तो उनको भी उक्त श्री संजय सिंह द्वारा लाठिया भाजी गयी और कहा गया कि अपनी औकात में रहो जब तक भाजपा का शासन रहेगा तब तक यहाँ दुकानदार एवं ठेले वालों को सांस नहीं लेने दूंगा जबकि प्रत्येक टेले एवं दुकानदार वाले रू० 1000000 से लेकर 50000.00 तक प्रधानमंत्री फेरी लोन योजना से आच्छादित हैं। सिधारी थाने द्वारा यह तांडव लगातार एक सप्ताह से चल रहा है। यह अपना माल नहीं बेच पायेगे तो लोन कहाँ से भरेगे। जनहित में जब तक वेडर जोन ना बन जाय तब तक इन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए।

अतः आपसे अनुरोध है कि जनहित में सिधारी थाना के सब इंस्पेक्टर श्री संजय सिंह के द्वारा कराया गया तांडव की उनकी अन्यत्र स्थानान्तरण कर जाँच कराकर कार्यवाही एवं जब तक वेडर जोन ना बन जाय तब तक एकदम किनारे लगाये गये ठेलों एवं दुकानदारों से पुलिसिया तांडव ना कराया जाय।

धन्यवाद

भवदीय

( अजय सिंह)