प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- गम्भीरपुर मारपीट करने वाले 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 05.06.2022 को वादी श्री शशिकान्त राव पुत्र चन्दिका प्रसाद ग्राम धरनीपुर विसया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ प्रार्थनापत्र दिये कि दिनांक 04.06.2022 को समय करीब 8.15 बजे रात मेंरा छोटा भाई रमाकांत मोटर साइकिल से सामान लेकर आ रहा था कि रास्ते में घर के पास मेरे गाँव का ही सोनू यादव पुत्र मुख्खू यादव अपने दो साथियो के साथ रास्ते में खडा था कि गाडी की लाइट चेहरे पर जाने के कारण उक्त सभी लोग मेरे भाई रमाकान्त को हाकी वा डन्डे से गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लागे तब मेरे भाई ने सोर मचाया तो मेरे पिता जी चन्द्रिका प्रसाद दौडकर मौके पर पहुचे तो वो लोग मेरे पिता को भी हाकी डंडे से गाली गुप्ता देते हुए तथा जाति सुचक शब्द कहते हुए मारने पिटने लगे जिससे मेरे पिता जी के सर में गम्भीर चोटे आयी है जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 193/2022 धारा 323,504,506,308 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5ए एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
दिनांक- 07.06.2022 को थानाध्यक्ष राम प्रसाद बिन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित तीनों अभियुक्तो को कस्बा गंभीरपुर के पास से समय करीब 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 193/2022 धारा 323,504,506,308 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5ए एससी एसटी एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त ……..
1- सोनू यादव पुत्र मुख्खू यादव निवासी ग्राम धरनीपुर विषया थाना गम्भीरपुर आजमगढ
2- सचिन गौड़ पुत्र सूरज उर्फ खुसड़ू गौड़ निवासी गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3- संजीव यादव पुत्र चन्द्रजीत यादव निवासी गंभीरपुर मठिया थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम……
थानाध्यक्ष रामप्रसाद बिन्द थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का.नीरज कुमार यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. सौरभ सरोज थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
म.का. शीलू यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़






