लोकसभा उप- निर्वाचन 2022 के विधानसभा-346 मुबारकपुर का मा0 प्रेक्षक श्री नीलकण्ठ टीकाम द्वारा दिनांक 11 जून को वल्नरेबल मतदान केन्द्र प्रा0वि0 शाहगढ़ के बूथ संख्या- 197, 198 व 199, प्रा0वि0, बम्हौर के बूथ संख्या-166, 167, 168 य 169, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लोहरा के बूथ संख्या 187, 188 व 189, प्रा0वि0, मुबारकपुर के बूथ संख्या -34, 35, 36, 37 व 38, जू0हा0 स्कूल अमिलो के बूथ संख्या -39, 40 व 41 के साथ ही साथ संवेदनशील/अति संवेदनशील व ससामान्य मतदान केन्द्र अमिलो जू0हा0 स्कूल के बूथ संख्या -51, 52, 53 व 54, पू0मा0वि0 मोहब्बतपुर
के बूथ संख्या-174, 175, 176, 177 व 178, जिसमें से मतदेय स्थल पू0मा0वि0 मोहब्बतपुर तथा पू0मा0वि0 लोहरा में मा0 प्रेक्षक महोदय द्वारा वर्षा के होने पर जल भराव को देखते हुए उपस्थित कर्मचारियों/अधिकारियों को मौके पर जलभराव की समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिये गयेl इसी क्रम में मा0 प्रेक्षक महोदय द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 व लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में जू0हा0 स्कूल लोहरा के मतदेय स्थल पर 40 प्रतिशत से कम मतदान के कारणों को मौके पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ग्रामवासियों/जनसामान्य से पूछा गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को गाँव में चौपाल लगा कर मतदान जागरूता रैली कर इस चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।






