आजमगढ़ के सामने ईवीएम वेयर हाउस में समस्त रिजर्व ईवीएम एवं माकपोल के दौरान खराब ईवीएम/वीवी पैट जिसमें कोई मत न पड़ा हो (सी एवं डी कैटेगरी ईवीएम) रखे जायेंगे- अपर जिलाधिकारी प्रशासन

आजमगढ़ 14 जून– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले समस्त उम्मीदवारों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित किया है कि 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 22 जून 2022 को वि0स0 344-गोपालपुर एवं 345-सगड़ी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, 346-मुबारकपुर, 347-आजमगढ़ के लिए श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चण्डेश्वर आजमगढ़ एवं वि0स0 352-मेंहनगर के लिए राजकीय कृषि महाविद्यालय कोटवां आजमगढ़ से मतदान टोलियां प्रस्थान करेंगी। 23 जून 2022 को भारतीय खाद्य निगम बेलइसा आजमगढ़ में विधान सभावार चिन्हित गोदाम में (344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकपुर, 347-आजमगढ़ एवं 352-मेंहनगर की पोल्ड (ए एवं बी कैटेगरी) ईवीएम/वीवी पैट तथा संविद/असंविद प्रपत्र) सील्ड ईवीएम/अभिलेख की वापसी होगी। 23 जून को जिला निर्वाचन कार्यालय आजमगढ़ के सामने ईवीएम वेयर हाउस में समस्त रिजर्व ईवीएम एवं माकपोल के दौरान खराब ईवीएम/वीवी पैट जिसमें कोई मत न पड़ा हो (सी एवं डी कैटेगरी ईवीएम) रखे जायेंगे।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-14.06.2022——–