प्रेस नोट
आजमगढ़ 15 जून– 69-आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज नेहरू हाल के सभागार में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इं0 कुलभूषण सिंह द्वारा समस्त माइक्रो आब्जर्वर को ईवीएम की हैण्ड्स आन ट्रेनिंग दी गयी एवं मॉक पोल प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया, मतदान कार्मिकों के कार्य, 17क रजिस्टर, 17ग भाग-1, एएसडी वोटर्स, अमिट स्याही लगाने के विषय में जानकारी दी गयी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त माइक्रो आब्जर्वर को 18 बिन्दुओं की रिपोर्ट के विषय में विस्तार से बताया गया। उपरोक्त बिन्दुओं में माक पोल की प्रक्रिया, मतदान एजेन्ट्स की उपस्थिति, भारत निर्वाचन आयोग के अनुदेशों का अनुपालन, 17ए रजिस्टर में निर्वाचकों का विवरण नोट करने की प्रक्रिया, अमिट स्याही लगाने की प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में 18 बिन्दुओं की रिपोर्ट प्रेक्षक महोदय को मतदान उपरान्त जमा करनी है।
जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर को सामान्य प्रेक्षक के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करना है। मतदान के बाद माइक्रो आब्जर्वर को उनके अधिकार क्षेत्र (निर्धारित प्रारूप) के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक मतदान केन्द्र की मतदान दिवस की गतिविधियों की सूचना अथवा ब्योरा प्रेक्षक महोदय को प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सुरेश जायसवाल, एनआईसी से राम प्रकाश सिंह, गौरव सिंह एवं भारत भूषण उपस्थित रहे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-15.06.2022——–






