आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ व भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली करेंगी कार्यक्रम का शुभारंभ
आजमगढ़। हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान आजमगढ़ के बैनर तले तीन दिवसीय हरिहरपुर कजरी महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त की शाम 5ः30 बजे से किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सचिव/निदेशक अजय मिश्र ने बताया कि कजरी महोत्सव का उद्घाटन समारोह शनिवार की शाम 5ः30 बजे आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व भोजपुरी सिने-तारिका आम्रपाली दुबे द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति कजरी लोक गायिका आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार गोरखपुर हीना मौर्या कोमल की टीम द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
सचिव अजय मिश्र ने आगे बताया कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कृष्णा गोपाल, रूद्राक्ष सागर, हर्ष, काजल द्वारा गणेश वन्दना प्रस्तुति से होगा वहीं सरस्वती वंदना अवनीश, विक्की द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आजमगढ़ के गायक राजेश रंजन एवं शाह आलम द्वारा कजरी गीत प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही सार्तिका दास, रोशनी, संतोष मिश्र, जूही पांडेय, पूजा, तान्या द्वारा एक से बढ़कर कजरी गीतों से समां बांधा जाएगा। सितार तबला वादन सर्वोदय मिश्र, पुरूषोत्तम मिश्र वाराणसी अपनी प्रस्तुति देंगे वहीं पूर्वी गीत अनमोल विजय, आयुष टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। संगीत टीम की जिम्मेदारी वीरू एंड टीम व संचालन अनिल मिश्र व शीतला मिश्र करेंगे।
अध्यक्ष राजेश मिश्र ने सभी से अपील किया कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर हरिहरपुर कजरी महोत्सव को सफल बनावें और कजरी, शास्त्रीय गायन, तबला, सोलो सितार युगल बंदी व मुम्बई, लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर सहित पूर्वी शहरों के कलाकारों की कजरी गीत, भजन, गजल व लोकगीत की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाए।
प्रेषक