आजमगढ़ : राजीव प्रकाशन एवं अन्य सम्बंधित प्रकाशक की अनाधिकृत पुस्तकों की गिअर क़ानूनी है -जिला विद्यालय निरीक्षक
प्रेस नोट
आजमगढ़ 01 सितम्बर– जिला विद्यालय निरीक्षक श्री उमेश कुमार त्रिपाठी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालय में एनसीईआरटी के अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों का उपयोग अध्ययन/अध्यापन के लिए निर्दिष्ट किया गया है। किन्तु ऐसा संज्ञान में लाया गया है कि जनपद में एक अनाधिकृत प्रकाशक (राजीव प्रकाशन) की पुस्तकें उपलब्ध है और अधिकांश विक्रेता उक्त राजीव प्रकाशन एवं अन्य सम्बंधित प्रकाशक की अनाधिकृत पुस्तकों की धड़ल्ले से बिक्री कर रहें है, जो पूर्णतया विधि विरूद्ध है। अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकें शासन/माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कैलाजी बुक्स प्रा0लि0 हास्पिटल रोड आगरा, पीताम्बरा बुक्स प्रा0लि0 औद्योगिक क्षेत्र बिजौली झांसी एवं डायनामिक टेक्स्ट बुक प्रिन्टर्स प्रा0लि0 औद्योगिक क्षेत्र बिजौली झांसी अनुमन्य है।
उन्होने बताया कि उक्त के सम्बंध में पूर्व में सूचना जारी की गयी थी, परन्तु संज्ञान में आया है कि जनपद के पुस्तक विक्रेताओं द्वारा उक्त प्रकाशकों से पुस्तक आपूर्ति हेतु मांग पत्र नही भेजा जा रहा है, जिससे जनपद में उक्त प्रकाशकों की पुस्तकों की भारी कमी है। उन्होने बताया है कि अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों की जनपद में आपूर्ति एवं समुचित विक्रय व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्यों एवं पुस्तक विक्रेताओं की महत्वपूर्ण बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ की अध्यक्षता में शिब्ली नेशनल इण्टर कालेज आजमगढ़ में दिनांक 03 सितम्बर 2022 को अपरान्ह 2.00 बजे आहूत की गयी है।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-01-09-2021—–