लखनऊ : किराया रेंट एग्रीमेंट के नाम पर मकान लिखवाने के आरोप में बीजेपी नेता पर केस

लखनऊ। भाजपा युवा मोर्चा के नीति विभाग प्रमुख आशुतोष झा लकी के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर किया है. कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने मकान को किराया रेट एग्रीमेंट के नाम पर अपने नाम लिखाने का आरोप लगाया है. मकान कीमत एक करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है……
दरअसल, कोतवाली नगर के सीताकुंड की रहने वाली महिला सरोजनी जायसवाल पत्नी मदनचंद्र जायसवाल ने कोतवाली नगर में आशुतोष कुमार झा उर्फ लकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. सरोजनी का आरोप है कि उसके मकान में आशुतोष ने एक कमरा किराए पर लिया था. इसके लिए उसको लेकर तहसील सदर में एग्रीमेंट कराने पहुंचा. महिला के मुताबिक आशुतोष ने उससे कई जगह पर हस्ताक्षर कराए. वहीं पांच माह अग्रिम किराए की बात हुई उसे भी नहीं दिया…..
आरोप है कि जब कराए गए एग्रीमेंट की नकल निकलवाया तो मकान का विक्रय एग्रीमेंट उसने करा रखा था. दो मंजिला मकान जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है वो हड़पना चाह रहा है. कोतवाल राम अशीष उपाध्याय ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. विवेचना की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उधर, आशुतोष का कहना है कि उसके खिलाफ गलतबयानी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. साक्ष्य के साथ सच्चाई से पुलिस को अवगत करा चुका हूं.