आजमगढ़ : थाना- देवगांव : दहेज हत्या मे वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति

पूर्व की घटना का विवरणः- दिनांक 11.09.2022 को वादी गौतम कुमार पुत्र रामजनम निवासी सैदखानपुर (बेलवरिया) थाना केराकत जिला जौनपुर द्वारा सूचना दिया गया कि वादी की बहन प्रियंका पुत्री रामजनम को ससुराल वालो द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडित व मारा पीटा गया जिससे प्रियंका उपरोक्त की मृत्यु हो गयी, के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 335/22 धारा 498ए/304 B भादवि व 3/4 डीपी एक्ट 1. प्रवीण कुमार पुत्र अजीत कुमार (पति) 2. रीता देवी पत्नी अजीत कुमार (सास) 3. रिषी कुमार पुत्र अजीत (देवर) निवासीगण शेखपुर बछौली थाना देवगाव जनपद आजमगढ के विरुध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः- दिनाँक 12.09.2022 को समय 12:30 बजे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त के घर ग्राम शेखपुर बछौली पहुचे । अभियुक्त प्रवीण कुमार व अभियुक्ता रीता देवी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा. न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 335/2022 धारा 41/411/413/414/420 /467/468 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- प्रवीण पुत्र अजीत कुमार निवासी शेखपुर बछौली थाना देवगाव जनपद आजमगढ
2- श्रीमती गीता देवी पत्नी अजीत कुमार निवासी शेखपुर बछौली थाना देवगाव जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1-प्र0नि0 गजानन्द चौबे थाना देवगांव आजमगढ़
2- हे0का0 ओमप्रकाश सिंह थाना देवगांव आजमगढ़
3- का0 धरणी धर शुक्ला थाना देवगांव आजमगढ़
4- म0का0 मनीषा पाण्डेय थाना देवगांव आजमगढ़
5- म0का0 सुशमा यादव थाना देवगांव आजमगढ़