आजमगढ़, थाना दीदारगंज : चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 27.09.22 को उ0नि0अरविन्द कुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन दीदारगंज चौक पर चेंकिग कर रहे थे तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुशलगांव प्राथमिक विद्यालय के दक्षिण दिशा मे इन्टर लाकिंग मार्ग पर खड़ा है और उसके पास नाजायज कट्टा व कारतूस है , इस सूचना पर पुलिस द्वारा दीदारगंज चौक से रवाना होकर कुशलगांव प्राथमिक विद्यालय के पास आयी तथा पुलिस बल द्वारा उक्त व्यक्ति को घेर कर कुशलगांव प्राथमिक विद्यालय के दक्षिण दिशा मे लगे इण्टर लाकिंग मार्ग पर पकड लिया गया। पकडे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक राजभर पुत्र रमेश राजभर उम्र 23 ग्राम पिपरौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया जिसके कब्जे से एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पजीकृत किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त को समय 6.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 245/22 धारा 3/25 आर्म्स Act थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त – दीपक राजभर पुत्र रमेश राजभर उम्र 23 ग्राम पिपरौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ

आपराधिक इतिहास-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 04/2019 120बी/201/302/394/411 दीदारगंज आजमगढ़
2. 99/2019 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट दीदारगंज आजमगढ़
3. 128/2021 379/411 भा0द0वि0 दीदारगंज आजमगढ़
4. 140/2021 379/420,411/414/467/468/471 भा0द0वि0 दीदारगंज आजमगढ़
5. 245/2022 3/25 आर्म्स एक्ट दीदारगंज आजमगढ़
घटनास्थल- कुशलगांव प्राथमिक विद्यालय
बरामदगी- एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. प्र0नि0 विजय प्रताप सिंह उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव का0 पवन कुमार यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़