आजमगढ़ : प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह गैंग के सहयोगी/सदस्य 03 अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट

प्रेस- विज्ञप्ति

प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह गैंग के सहयोगी/सदस्य 03 अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट

दिनांक– 06.10.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना प्रभारी मेंहनगर के आख्या के आधार पर प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी जमुआं थाना तरवां आजमगढ़ गैंग के सहयोगी 03 अपराधियों के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी। अभियुक्तों विवरण निम्नवत है-
1-अभियुक्त अमित सिंह पुत्र फुलाने उर्फ भुलाने सा0 टोडरपुर थाना मेहनगर आजमगढ के विरूद्ध कुल 02 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त अमित सिंह आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह का सहयोगी/सदस्य है तथा लोगों से मारपीट एवं लूट गैगेस्टर जैसे जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।
2-अभियुक्त सुनिल सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह सा0 टोडरपुर थाना मेहनगर आजमगढ के विरूद्ध कुल 02 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त सुनिल सिंह आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह का सहयोगी/सदस्य है तथा लोगों से मारपीट एवं लूट गैगेस्टर जैसे जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।
3-अभियुक्त चन्दन सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह सा0 टोडरपुर थाना मेंहनगर आजमगढ के विरूद्ध कुल 03 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त चन्दन सिंह आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह का सहयोगी/सदस्य है तथा लोगों से मारपीट एवं लूट गैगेस्टर जैसे जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।