आजमगढ़ : जिलाधिकारी के निर्देश पर सम्पूर्ण समाधान दिवस की तारीख में आंशिक संशोधन, जाने नए नियम

प्रेस नोट
आजमगढ़ 11 अक्टूबर– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किये जाने का कार्यक्रम पूर्व में निर्गत किया गया था, जिनमें आंशिक संशोधन करते हुए जनपद की तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 15 अक्टूबर को तहसील बूढ़नपुर, 05 नवम्बर को लालगंज, 19 नवम्बर को सगड़ी, 03 दिसम्बर को मेंहनगर एवं 17 दिसम्बर 2022 को तहसील निजामाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन दिनांक 15 अक्टूबर को तहसील निजामाबाद, लालगंज एवं कलेक्ट्रेट मे क्रमशः, 05 नवम्बर को कलेक्ट्रेट, फूलपुर एवं सदर में क्रमशः, 19 नवम्बर को मार्टीनगंज, कलेक्ट्रेट एवं फूलपुर में क्रमशः, 03 दिसम्बर को लालगंज, सगड़ी एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः एवं 17 दिसम्बर 2022 कलेक्ट्रेट, मार्टीनगंज एवं मेंहनगर में क्रमशः आयोजित किया जायेगा।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-11.10.2022——–