आजमगढ़ : मुबारकपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर गुमशुदा किशोर को किया बरामद

थाना- मुबारकपुर

पूर्व की घटना–
दिनांक 13.11.2022 को रात्रि 23.59 बजे प्रार्थना पत्र बाबत आवेदक फैयाज अहमद वार्डेन टीचर पुत्र स्व0 निसार अहमद सा0 अलजमिया तुल अशर्फिया युनिवर्सिटी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा इस आशय से प्रार्थना पत्र दिया गया कि अलजमिया तुल अशर्फिया युनिवर्सिटी में पढ़ने वाला मुहम्मद फरिद जाहिद पुत्र जाहिद अबरार उम्रि 13 वर्ष बिना किसी को बताये कही चला गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 355/22 धारा- 363 भा0द0वि0 पंजीकृत होकर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है जिसके क्रम में –

बरामदगी का विवरण– दिनांक- 14.11.2022 को उ0नि0 दशाराज सिंह मय हमराह पुलिस बल के प्राप्त सूचना के आधार पर अभियोग उपरोक्त में गुमशुदा मुहम्मद फरिद जाहिद पुत्र जाहिद अबरार उम्रि 13 वर्ष सठियांव से बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया । अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
बरामदगी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 दशाराज सिंह, का0 मुकेश चौधरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़