अयोध्या राज्यकीय इंटर कॉलेज का परिसर शुक्रवार को 1356 जोडो के परिणय सूत्र में बंधने का साक्षी बना श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि योगी सरकार ने पांच लाख बेटियों के विवाह का बीड़ा उठाया है इसी क्रम में अयोध्या मंडल में 1356 पुत्रियों का विवाह कराया गया जिसमें 1342 जोडे़ हिन्दू तथा 14 जोडे़ मुस्लिम है उन्होंने केद्र व प्रदेश सरकार की श्रम विभाग से संचालित योजनाओं को गिनाया कहा इन्हें विदा करने के साथ सुखमय जीवन के लिए 75 हजार रुपये भी श्रम विभाग दे रहा है कहा अपंजीकृत मजदूर या श्रमिक की काम के दौरान किसी घटना में मृत्यु पर प्रदेश सरकार एक लाख रुपये की सहायता देने जा रही है
अध्यक्षता कर रहे श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों के
लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं
संचालित है जिसकी जानकारी संगठित व असंगठित श्रमिकों को देनी होगी इसका व प्रचार प्रसार जरूरी है उन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया सासंद लल्लू सिंह महापौर रिषिकेश उपाध्याय विधायक वेदप्रकाश गुप्ता रामचंद्र यादव डाॅ अमित सिंह चौहान ने केंद्र व प्रदेश की संचालित योजनाओं को बारे में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विस्तार से बताया विवाहित जोडो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिलाधिकारी नितीश कुमार उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा दैनिक वेतन भोगी श्रमिक संगठन मंत्री आदित्य शुक्ल जिपं सदस्य हरीश निषाद आदि उपस्थित रहे
समारोह में सभी जोडो का विवाह धार्मिक रीति रिवाज से कराया गया समारोह में 1114 अयोध्या और 242 अंबेडकरनगर जिले के कुल 1356 लाभार्थी रहे हिदू जोडो़ का विवाह गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने हिंदू परंपरा और मुस्लिम जोडो़ का निकाह उनके धार्मिक परंपरा से कराया गया 75 हजार रुपये सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में अंतरित श्रम विभाग करेगा जिसमें से 10 हजार रूपये उनके खाते में अग्रिम रूप से अंतरित किया जा चुका है शेष 65 हजार रुपये लाभार्थियों के खाते में विवाह के बाद अंतरित किया जाएगा