आजमगढ़ : अवैध तमंचा कारतसूत के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- मेंहनगर
अवैध तमंचा कारतसूत के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक- 09.12.2022 को उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान राजघाट पुल बहद ग्राम देवईत से अभियुक्त राजन गौड पुत्र हरेन्द्र गौड ग्राम देवईत थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ को एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 376/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजन गौड पुत्र हरेन्द्र गौड ग्राम देवईत थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. अभिषेक सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।
1. पंजीकृत अभियोग- मु.अ.सं. 376/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
2. गिरफ्तार अभियुक्त– राजन गौड पुत्र हरेन्द्र गौड ग्राम देवईत थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ
3. बरामदगी – एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
4. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह मय हमराह थाना मेंहनगर, आजमगढ़ ।