प्रेस नोट
थाना व जनपद भदोही दिनांक-19.10.2023
◆10 हजार रुपये पुरस्कार घोषित/वांछित हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे
◆थाना भदोही पुलिस टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता
◆थाना भदोही अंतर्गत घमहापुर में युवक की हत्या की सनसनीखेज घटना में था शामिल
◆कुछ दिन पूर्व जेल से छूटे युवक (मृतक) की पुरानी रंजीश को लेकर आरोपी द्वारा अपने भाइयों के साथ मिलकर धारदार हथियार से की गई थी हत्या
◆घटना में शामिल शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा किया जा रहा प्रयास
घटनाक्रम-
दिनांक-13.10.2023 को प्रातः श्रीमती सहीदुन्निशा पत्नी स्व0 अकबर अली निवासिनी काशीपुर थाना व जनपद भदोही द्वारा सूचना दिया गया कि मेरे पुत्र सौदागर उम्र करीब 35 वर्ष जो अपने दोस्त इरफान के साथ मोटरसाइकिल से थाना स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घमहापुर गया था। रात्रि में ग्राम घमहापुर पोखरा के पास कासिम व हासिम पुत्रगण मोबिन तथा आमीन उर्फ डीजल पुत्र निसार अहमद निवासीगण ग्राम घमहापुर थाना व जनपद भदोही द्वारा मेरे पुत्र को धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाकर मृत्यु कारित कर दिया गया है। उक्त सूचना पर तत्समय ही थाना स्थानीय पर नामजद 03 आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-254/23 धारा-302/34 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ तत्समय ही घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
हत्या के घटना में शामिल वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, महोदया द्वारा 10 हजार रुपए पुरस्कार घोषित किया गया।
हत्या की घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-19.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक भदोही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर वांछित /10 हजार रुपये पुरस्कार घोषित* अभियुक्त कासिम पुत्र मोबिन निवासी घमहापुर थाना व जनपद भदोही उम्र करीब 40 वर्ष गिर्दबड़ागांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया। घटना में शामिल शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्त का नाम व पता-
कासिम पुत्र मोबिन निवासी घमहापुर थाना व जनपद भदोही उम्र करीब 40 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय
गिर्दबड़ा गांव मस्जिद के पास, दिनांक 19.10.2023 प्रातः
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
श्री अजय कुमार सेठ, प्रभारी निरीक्षक भदोही, उ0नि0 महेश कुमार सिंह, हे0कां0 शिवसहाय उपाध्याय, हे0कां0 वकालत अंसारी, कां0 राकेश गौड़ व कां0 चालक सुभाष यादव थाना व जनपद भदोही।






