जीयनपुर: अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- जीयनपुर
अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक- 19/10/2023 को उ0नि0 जाफर खांन व उ0नि0 अभिषेक यादव मय हमराहीगण द्वारा चेकिंग के दौरान रामप्रवेश यादव पुत्र स्व रामवृक्ष यादव उम्र करीब 24 वर्ष निवासी दलपतपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 20.55 बजे महादेवा मोड के पास से हिरासत पुलिस मे लिया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 690/23 धारा 3/25 A Act बनाम रामप्रवेश यादव पुत्र स्व रामवृक्ष यादव निवासी दलपतपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत है जिसकी विवेचना उ0नि0अरविन्द कुमार यादव द्वारा सम्पादित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.रामप्रवेश यादव पुत्र स्व रामवृक्ष यादव उम्र करीब 24 वर्ष निवासी दलपतपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ
बरामदगी का विवरणः- एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
पंजीकृत अभियोग- 690/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास- उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 जाफर खांन व उ0नि0अभिषेक यादव मय हमराह थाना जीयनपुर आजमगढ़