मुबारकपुर : अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- मुबारकपुर
अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 20.10.2023 को थाना मुबारकपुर की वादिनी मुकदमा द्वारा खुद के नाबालिग पुत्र के साथ अभियुक्त मुर्सलीन पुत्र इरफान अहमद निवासी रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना कारित करने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 502/2023 धारा 377, 506 भा0द0वि0 व 5ड/6 पाक्सो एक्ट बनाम मुर्सलीन पुत्र इरफान अहमद निवासी रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 21.10.2023 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुर्सलीन पुत्र इरफान अहमद निवासी रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को शांति चौक मुबारकपुर पर रोड के के पास से समय करीब 09.45 बजे शांति चौक कस्बा मुबारकपुर से हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही विवेचनाधिकारी व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-मुर्सलीन पुत्र इरफान अहमद निवासी रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोगः-
1-मु0अ0सं0 502/2023 धारा 377, 506 भा0द0वि0 व 5ड/6 पाक्सो एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 राहुल चौधरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ