थाना सिधारी द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 16.10.2023 को वादी मुकदमा रमेश चन्द्र यादव पुत्र जंगी यादव ग्राम जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि 1.गौरव यादव पुत्र सर्वेश यादव निवासी गेलवारा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, 2. विपिन तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, 3. एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात ने जान से मारने की नियत से असलहे से मुझ पर फायर किये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0404/2023 धारा 307 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. सुरेन्द्र नाथ द्वारा किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 26.10.2023 को उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विपिन तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी सा0 भदुली थाना सिधारी आजमगढ़ को भदुली अण्डर बाईपास से से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने बताया कि मै, गौरव, बंटी व आकाश आपस मे दोस्त है हम लोग साथ में ही घूमते-फिरते है जाफरपुर के निखिल यादव से तथा गौरव यादव से रंजिश है। निखिल ने भी हम लोग के ऊपर भी वार किया था, इसलिये हम लोग को पता चला कि निखिल जाफरपुर रोड के किनारे खेल रहा है हम लोग साथ गये जाफरपुर रोड के किनारे निखिल के ऊपर गौरव यादव ने तमंचा से फायर कर दिया वह बाल-बाल बच गया और हम लोग वहां से भाग गये।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 0404/2023 धारा 307 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 0404/2023 धारा 307 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
नाम पता अभियुक्त- विपिन तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
2. का. सिद्धार्थ गोड़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।






