भदोही : शहीद के शैक्षणिक विद्यालय में शहीद की तस्वीर लगाये जाने के कार्यक्रम के क्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन ज्ञानपुर द्वारा शहीद शुलभ उपाध्याय के शैक्षणिक विद्यालय जीआईसी ज्ञानपुर में शहीद का चित्र लगाया गया एवं शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता को नमन किया गया।
जनपद भदोही
🇮🇳 पुलिस स्मृति दिवस-2023🇮🇳
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर (दिनांक-21.10.2023 से दिनांक-31.10.2023 तक) प्रतिदिन आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक-26.10.2023 को शहीद के शैक्षणिक विद्यालय में शहीद की तस्वीर लगाये जाने के कार्यक्रम के क्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन ज्ञानपुर द्वारा शहीद शुलभ उपाध्याय के शैक्षणिक विद्यालय जीआईसी ज्ञानपुर में शहीद का चित्र लगाया गया एवं शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता को नमन किया गया।
एसटीएफ के शहीद आरक्षक श्री सुलभ उपाध्याय निवासी ग्राम बैराखास पोस्ट लक्ष्मणपट्टी थाना ज्ञानपुर जिला भदोही द्वारा एसटीएफ छत्तीसगढ़ में विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल होकर अपने शौर्य एवं वीरता का परिचय दिया गया था। दिनांक 15.05.2017 को छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर अंतर्गत ग्राम चिन्नाबोड़केल, पेद्दाबोड़केल, रायगुड़म के जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान करते हुए शहीद हुए।






