बलिया : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

प्रेस नोट थाना नरही जनपद बलिया
दिनांक 27.10.2023

थाना नरही पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता, 20 पेटी 8 PM अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 172 लीटर के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस. आनन्द महोदय द्वारा अपराध की रोकथाम, अपराधियो की धर पकड़ हेतु चलाए गये अभियान एवं अवैध शराब के परिवहन / बिक्री की रोकथाम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.10.2023 को उ0नि0 उमापति गिरी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्ति में रवाना क्षेत्र होकर अवैध शराब परिवहन / विक्री की रोकथाम हेतु बात चीत कर रहे थे कि तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकप नरायनपुर की तरफ से कुछ व्यक्ति तेज गति से आ रहे है । जिसमे संदिग्ध वस्तु भरा हुआ है । इस सूचना पर नरही पुलिस टीम उजियार घाट शिव मंदिर पंहुचे कि कुछ ही देर बाद सामने से एक वाहन तेज गति से आते हुए दिखाई दिया । पिकप वाहन को रोकने का इशारा किया कि चालक गाड़ी पुनः मोड़कर वापस भागना चाहा कि पुलिस बल द्वारा तेज कदमों से उसका पीछा किया जाने लगा । इतने में चालक डरकर गाड़ी को शिव मन्दिर उजियार के पास खड़ा करके भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से उसे पकड़ लिया गया । उक्त वाहन का भौतिक निरीक्षण किया गया तो गाड़ी के आगे व पीछे नम्बर प्लेट पर BR01GM 7344 नम्बर अंकित है । उक्त वाहन की तलाशी लिए तो उसके अन्दर भरी हुई पेटियां रखी हुई थी । गणना किया गया तो कुल 20 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब फ्रूटी प्रत्येक 180 ML (कुल मात्रा 172 लीटर) स्पेशल ब्लैक आफ स्काच च्वाइस इण्डीयन विस्की लिखा हुआ बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक मु0अ0सं0 279/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम बनाम वाहन सं0 BR01GM 7344 के चालक गिरिराज कुमार पुत्र केदार प्रसाद निवासी शीतल टोला थाना टाउन जनपद भोजपुर बिहार के पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 279/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना नरही, बलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1. गिरिराज कुमार पुत्र केदार प्रसाद निवासी शीतल टोला थाना टाउन जनपद भोजपुर बिहार उम्र 34 वर्ष
बरामदगी-
1. कुल 20 पेटी में 8 PM अंग्रेजी शराब फ्रूटी प्रत्येक 180 ML कुल मात्रा 172 लीटर स्पेशल ब्लैक आफ स्काच च्वाइस इण्डियन विस्की ।
2. 01 अदद पिकप, वाहन सं0 BR01GM 7344
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 उमापति गिरी चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह थाना नरही जनपद बलिया
2. हे0का0 चन्द्रजीत यादव थाना नरही जनपद बलिया

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस