आजमगढ़ : अवैध असलहा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

`थाना बिलरियागंज
अवैध असलहा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक- 19.03.2024 को उ0नि0 अनुज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान सिक्स लेन अण्डर पास के पहले बाये भट्टा जाने वाले रास्ते पर के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम मोहम्मद रियाजुद्दीन पुत्र स्व0 इस्तिखार निवासी ग्राम खानकाह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । उपरोक्त व्यक्ति को अपराध का बोध कराते हुए धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत समय 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 84/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मोहम्मद रियाजुद्दीन पुत्र स्व0 इस्तिखार निवासी ग्राम खानकाह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
बरामदगी-
1- अवैध 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 92/15 धारा 3/5/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 तथा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2.मु0अ0सं0 29/2019 धारा 307 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3.मु0अ0सं0 65/2021 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 149, 307, 419, 420, 467, 468 भा0द0वि0 थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
4.मु0अ0सं0 18/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5.मु0अ0सं0 30/2019 धारा 25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
6.मु0अ0सं0 28/2019 धारा 3/5A/8 गौवध निवारण अधि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
7.मु0अ0सं0 84/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 अनुज कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।