बलिया : थाना कोतवाली जनपद पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद
प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक 21.03.2024
थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री देव रंजन वर्मा महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21.03.2024 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 राजू कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर भृगु शिक्षण सस्थान के पास से समय करीब 05.15 बजे *अमित यादव उर्फ चंचल पुत्र विजेंद्र यादव निवासी वजीरपुरा (दियरा) थाना कोतवाली जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त उपर्युक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 132/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय बलिय किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 132/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अमित यादव उर्फ चंचल पुत्र विजेंद्र यादव निवासी वजीरपुरा (दियरा) थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
बरामदगी-
1. 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राजू कुमार थाना कोतवाली बलिया
2. का0प्रदीप कुमार थाना कोतवाली बलिया
3. का0 जय हिंद थाना कोतवाली बलिया






