बलिया: थाना दुबहड़ जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगा चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध देशी तमन्चा मय कारतूस व 01 अदद अवैध चाकू बरामद ।
प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांकः-28.03.2024
थाना दुबहड़ जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगा चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध देशी तमन्चा मय कारतूस व 01 अदद अवैध चाकू बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री देवरंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल निर्देशन में थाना दुबहड़ पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 28.03.2024 को उ0नि0 विश्वदीप सिंह व उ0नि0 मोतीलाल थाना दुबहड़ जनपद बलिया मय हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना दुबहड़ क्षेत्र अन्तर्गत जनाड़ी चौराहा से 02 नफर अभियुक्तगण 1.पंकज कुमार यादव उर्फ दीपू यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना बासडीह रोड बलिया 2. पवन कुमार यादव पुत्र लालजी यादव निवासी शिवपुर चोरवा थाना दुबहड बलिया को समय करीब 09.25 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर चोरी की 01 अदद HONDA की मोटरसाईकिल CB HORNET 160 बरामद हुआ तथा अभियुक्त पंकज कुमार यादव उर्फ दीपू यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना बासडीह रोड बलिया के जामातलाशी से एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद तथा अभियुक्त पवन कुमार यादव पुत्र लालजी यादव निवासी शिवपुर चोरवा थाना दुबहड बलिया के जामातलाशी से एक अदद अवैध नाजायज चाकू बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए या मा0 न्यायालय बलिया भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0स0 50/2024 धारा 411, 420 IPC 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड़ जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1. पंकज कुमार यादव उर्फ दीपू यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना बासडीह रोड बलिया
2. पवन कुमार यादव पुत्र लालजी यादव निवासी शिवपुर चोरवा(दुबहड़) थाना दुबहड बलिया
बरामदगी का विवरण:-
1. HONDA की मोटरसाईकिल CB HORNET 160 रंग काला जिसका फर्जी नम्बर प्लेट रजि0न0 BR 01 CS 6915 है व सही रजि0न0 BR 01 DM 8887 व चेचिस नम्बर ME4KC239HH8033189 इंजन नं0- KC23E84059273 है ।
2. एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर
3. एक अदद अवैध नाजायज चाकू
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 विश्वदीप सिंह थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 मोतीलाल थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।
3. हे0का0 मनोज कुमार थाना दुबहड़ जनपद बलिया
4. का0धर्मेन्द्र कुमार यादव थाना दुबहड़ जनपद बलिया
5. का0 आलोक सिहं थाना दुबहड़ जनपद बलिया
6. का0 आशीष पाण्डेय थाना दुबहड़ जनपद बलिया
7. का0 सर्वजीत यादव थाना दुबहड़ जनपद बलिया
8. का0 राहुल सरोज थाना दुबहड़ जनपद बलिया
9. का0 दिलीप कुमार थाना दुबहड़ जनपद बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस