आजमगढ़: चोरी गये मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जहानागंज
चोरी गये मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरण –
दिनांक 09.04.2024 को वादी मनोज सरोज पुत्र स्व0 बदरी सरोज साकिन अकबेलपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ नें थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 29.03.2024 को समय करीब 21.00 बजे खुद के घर के सामने चण्डेशर से पीजीआई जाने वाले रास्ते पर सड़क पार करते समय खुद की मोबाईल, जो सड़क पर गिर गया जिसे पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आते हुए 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाईल उठा लेना, मोबाईल मांगने पर हाथ में लिये कोई सामान दिखाते हुये धमकाते हुये भाग गया, के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0-155/2024 धारा 382/506 भादवि बनाम 02 व्यक्ति नाम व पता अज्ञात पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ की गयी।
विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त 1. सुभम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गम्भीरबन थाना जहानागंज उम्र 22 वर्ष, 2. मुकेश सिंह पुत्र बाबूराम सिंह निवासी दयालापुर गम्भीरबन थाना जहानागंज उम्र 20 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 10.04.2024 को उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुभम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गम्भीरबन थाना जहानागंज उम्र 22 वर्ष, 2. मुकेश सिंह पुत्र बाबूराम सिंह निवासी दयालापुर गम्भीरबन थाना जहानागंज उम्र 20 वर्ष को चोरी गये मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस के साथ करनपुर नहर पुलिया के पास से समय 6.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया ।
मोबाइल बरामदगी के आधार पर 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी है तथा अभियुक्तगण के पास से अदद देशी तमन्चा 315 बोर व 01अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 156/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुभम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गम्भीरबन थाना जहानागंज पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
1. मु0अ0सं0-155/2024 धारा 382/506/411 भादवि थाना जहानागंज
2. मु0अ0स0 156/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास – मुकदमा उपरोक्त
बरामदगी –
1- एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2- 01 अदद मोबाईल सैमसंग
गिरफ्तार अभियुक्त –
1-सुभम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गम्भीरबन थाना जहानागंज उम्र 22 वर्ष,
2-मुकेश सिंह पुत्र बाबूराम सिंह निवासी दयालापुर गम्भीरबन थाना जहानागंज उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव थाना जहानागंज आजमगढ़
2.उ0न0 मदन कुमार गुप्ता थाना जहानागंज आझमगढ़
3.हे0का0 विपिन सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़
4.का0 टार्जन गोड थाना जहानागंज आजमगढ़